रुपया नौ पैसे गिरा

मुंबई 25 मार्च (वार्ता) आयातकों एवं बैंकरों की लिवाली के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया नौ पैसे गिरकर 85.70 रुपये प्रति डॉलर रह गया।

वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 85.61 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।

शुरुआती कारोबार में रुपया दो पैसे फिसलकर 85.63 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान यहीं इसका दिवस का उच्चतम स्तर भी रहा। वहीं, लिवाली होने से यह 85.83 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 85.61 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में नौ पैसे गिरकर 85.70 रुपये प्रति डॉलर रह गया।

 

Next Post

मोदी और शाह समेत अनेक लोगों ने दीं यादव को जन्मदिन पर शुभकामनाएं

Tue Mar 25 , 2025
भोपाल, 25 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के जन्मदिन पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत अनेक वरिष्ठ नेताओं और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। श्री मोदी ने डॉ यादव को शुभकामनाएं देते हुए अपनी एक्स पोस्ट में कहा, […]

You May Like