
नवभारत न्यूज
इंदौर। देश के रेलवे मुख्य सुरक्षा कमिश्नर ने मैट्रो लाइन और दो स्टेशन का निरीक्षण किया । इस दौरान रेल कमिश्नर ने ट्राली से दौरा भी किया। साथ ही दो स्टेशन गांधी नगर और एस सी – 3 का अवलोकन भी किया। कल शेष तीन स्टेशन का निरीक्षण करेंगे।
आज चीफ कमिश्नर रेलवे सेफ्टी जनक कुमार गर्ग दो दिवसीय दौरे पर आज इंदौर आए। सीसीआरएस इंदौर मैट्रो रेल का व्यवसायिक संचालन शुरू करने से पहले सभी तकनीकी और सुरक्षा संबधी कार्यों का निरीक्षण कर रहे है।
आज सीसीआरएस ने गांधी नगर और सुपर कॉरिडोर – 3 स्टेशन का निरीक्षण किया। साथ पूरे 5.8 किलोमीटर मैट्रो ट्रैक का ट्राली से दौरा कर अवलोकन किया। कल शेष तीन स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद कमिश्नर ट्रेन स्पीड ट्रायल भी करेंगे। कल पूरा निरीक्षण और अवलोकन करने के बाद गर्ग दिल्ली लौट जाएंगे।
दिल्ली जाने के बाद निरीक्षण में कोई कसर एवं कमी नहीं निकली तो इंदौर मैट्रो रेल शुरू करने की एनओसी जारी करेंगे।
