पन्ना, 17 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के पन्ना में जिला प्रशासन ने रबी फसलों की कटाई पश्चात नरवाई जलाने पर आगामी दो माह तक प्रतिबंध लगाया है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार ने रबी फसलों की कटाई पश्चात नरवाई जलाने पर आगामी दो माह तक प्रतिबंध लगाया है। इस आदेश के बाद अब गेहूं, चना, जौ, मसूर, मटर इत्यादि रबी फसलों की कटाई के उपरांत शेष नरवाई जलाने की गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी।
आदेश में फसल कटाई के लिए कम्बाईन हार्वेस्टर में भूसा मैनेजमेंट सिस्टम का होना भी अनिवार्य किया गया है, अन्यथा संबंधित किसान के साथ हार्वेस्टर संचालक के विरूद्ध भी नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। संबंधित एसडीएम सहित उप संचालक कृषि, नगरीय निकाय एवं पुलिस अधिकारियों को आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के उल्लंघन पर कार्यवाही की जाएगी।
Next Post
पेट्रोल-डीजल सस्ता खरीदके महंगा बेच रही है सरकार : खरगे
Mon Mar 17 , 2025
नयी दिल्ली, 17 मार्च (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 42 महीने में सबसे कम है लेकिन देश में डीजल-पेट्रोल के दाम नहीं घट रहे हैं और सरकार कम दाम पर ईंधन खरदी कर जनता को लूट रही है। श्री […]

