
जबलपुर। विजय नगर में चोरों ने एक सूने घर का ताला तोड़ते हुए 50 हजार नगद समेत जेवरात पार कर दिए। विजयनगर पुलिस ने रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस के मुताबिक विजयनगर निवासी नीलेश जैन चरगवां गया था जब घर वापस आया तो देखा घर का ताला टूटा हुआ मिला। 50,000 रुपये नगदी 250 ग्राम चाँदी 4 ब्रेसलेट चांदी पायल एक सोने कि अंगुठी वजन 5 ग्राम की अज्ञात चोर चोरी कर ले गये ।
