शहडोल: सिंगरौली से जबलपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 11651) दो हिस्सों में बंट गई। हादसा सुबह 7:40 बजे शहडोल जिले के ब्यौहारी रेलवे स्टेशन से 2 किलोमीटर आगे एक रेलवे पुल पर हुआ।हादसे के समय ट्रेन के 5-6 डिब्बे इंजन के साथ रहे। थर्ड एसी के बाद के चार डिब्बे पीछे छूट गए। ट्रेन के अलग होते ही चालक दल ने तुरंत ट्रेन रोक दी। यात्रियों को तेज झटका लगा। शुरुआत में यात्रियों को लगा कि किसी ने चेन पुलिंग की है।
ट्रेन में सवार यात्री प्रिंस साकेत ने बताया कि ब्यौहारी स्टेशन से निकलने के बाद पहले किसी ने चेन पुलिंग की। ट्रेन फिर से चली और एक मिनट बाद ही यह हादसा हुआ।
यात्री अजीत सोनी ने बताया कि उन्होंने ऐसा पहली बार देखा है। अचानक तेज झटका लगा और ट्रेन रुक गई। राहत की बात यह रही कि ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे।
