आईडीए में टेंडर खुलेंगे कल , शुरू में 250 बसें चलेगी
इंदौर: एमआर 10 कुमेडी पर नए एयरकूल्ड बस स्टैंड से बसों के संचालन की तैयारी तेज हो गई है. आईडीए में बस स्टैंड संचालन और संधारण के टेंडर 13 मार्च खोले जाएंगे. आज टेंडर की अंतिम तारीख थी। खास बात तह है कि प्रशासन पूर्व में 15 मार्च के बाद आईएसबीटी से बस संचालन की घोषणा कर चुका है. अभी शुरुआत में 250 बसों का संचालन किए जाने की चर्चा है.
पिछले महीने जिला प्रशासन और संभागायुक्त की बैठक में शहर के यातायात को लेकर चर्चा हुई थी. उक्त चर्चा में शहर के अंदर से बसों का संचालन बंद करने और आईएसबीटी से बसों के संचालन शुरू करने पर सहमति बनी थी. बैठक में आईएसबीटी के रखरखाव, संचालन और संधारण को लेकर मामला सामने आया था. इस पर संभागायुक्त दीपकसिंह और कलेक्टर आशीष सिंह ने आईडीए को निर्देश दिए थे कि बस स्टैंड के समस्त रखरखाव और संधारण के लिए टेंडर जारी करे. 15 मार्च के बाद से आईएसबीटी से दिल्ली, गुजरात और राजस्थान की तरफ जाने वाली बसों का संचालन करने का तय किया है. आईडीए ने आईएसबीटी के रखरखाव, संचालन और संधारण के लिए टेंडर जारी किए है, जिसकी आज आखरी तारीख थी। 13 मार्च यानी कल आईडीए में आईएसबीटी के टेंडर खोले जाएंगे.
बोर्ड बैठक में दी जाएगी स्वीकृति
आईडीए सीईओ ने कहा कि 13 को टेंडर आने के बाद बोर्ड बैठक में स्वीकृति दी जाएगी. उसके बाद कंपनी को बस स्टैंड सौंप दिया जाएगा. प्रशासन के अनुसार तय शहरों के लिए बसों के आने जाने की व्यवस्था शुरू हो जाएगी
