छत्तीसगढ़ से आई गांजे की खेप पकड़ाई

9 किलो गांजा समेत तीन तस्कर गिरफ्तार
जबलपुर: क्राइम ब्रांच एवं गोसलपुर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए क्राईम ब्रांच एवं गोसलपुर की टीम द्वारा 9 किलो 280 ग्राम गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गांजे की खेप छत्तीसगढ़ से आई थी। कार्यवाही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा एवं एसडीओपी सिहोरा सुश्री पारूल शर्मा के मार्गदर्शन में हुई।

थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह मर्सकोले ने बताया कि बुढागर में जय मां महाकाली हार्डवेयर दुकान में घेराबंदी कर सुरजीत पाण्डे 40 वर्ष निवासी गांधीग्राम बुढ़ागर, शिवा केवट 21 वर्ष निवासी कुशनेर पिपरिया थाना पनागर एवं समय लाल जयसवाल 31 वर्ष निवासी संतोषी नगर थाना टिगरापारा जिला रायपुर छत्तीसगढ़ को पकड़ा गया। कार्टून में रखे 9 पैकेटों में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला, एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही  की गई।

पूछताछ पर सुरजीत पाण्डे ने शिवा केवट निवासी कुशनेर पिपरिया थाना पनागर द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचने के लिए लाकर देना बताया, शिवा केवट ने उक्त गांजा समय लाल जायसवाल निवासी रायपुर संतोषी नगर थाना टिगरा पारा जिला रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा लाकर देना बताया।

Next Post

पाथाखेड़ा की मुख्य सड़क पर बने पुल की हालत खस्ता

Wed Mar 12 , 2025
सारनी: पाथाखेड़ा के वार्ड नंबर 23 की मुख्य सड़क पर सालो पहले बने पुल की हालत खस्ता हो गई है। जहां बरसात में पानी पुल पर ही रूकता है। वही दोनों ओर से गाड़ी आने पर क्रासिंग नही होने से लोगों को परेशानी होती है। पुल के दोनो ओर ऊपर […]

You May Like