सारनी: पाथाखेड़ा के वार्ड नंबर 23 की मुख्य सड़क पर सालो पहले बने पुल की हालत खस्ता हो गई है। जहां बरसात में पानी पुल पर ही रूकता है। वही दोनों ओर से गाड़ी आने पर क्रासिंग नही होने से लोगों को परेशानी होती है। पुल के दोनो ओर ऊपर दीवार नहीं होने की वजह से भी आए दिन हादसे होते रहतते है। इस पुल की 15 फीट ऊंचाई है।
वार्ड पार्षद अनीता बिल्वंशी ने बताया कि चार बार शिकायत नगर पालिका परिषद सारनी को दे चुके हैं।अब तक इस कार्य के लिए उपयुक्त कार्यवाही का नहीं होना हमारे वार्ड के लिए दुर्भाग्य का कारण बना हुआ है। पार्षद बेलवंशी ने बताया कि इमरजेंसी में एम्बुलेंस एवं फायर ब्रिगेड वार्ड में नहीं पहुंच पाती है जिससे आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है कम चौड़ाई का पुल लगभग जर्जर हो चुका है। पुलिया का निर्माण काफी पुराना है साइड में कालम और दीवार कई दिनों से नही देखी जा रही है।
पार्षद बेलवंशी ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष ने भी इस पुलिया का जिक्र करते हुए कहा जल्द ही दोनों पुलिया का निर्माण किया जाएगा। साथ ही अधिकारी सी के मेश्राम को चार बार अवगत कराने के बाद भी दोनों पुलिया के निर्माण कार्य में देरी होने से वार्ड की जनता निर्माण कार्य देरी होने से वार्ड की जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
