
ग्वालियर। प्राचीन धूमेश्वर महादेव मंदिर पर कल गुरुवार को गुरु पूर्णिमा मेला लगेगा। मेले को लेकर अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
धूमेश्वर मंदिर पर पहुंचे भितरवार एसडीएम संजीव कुमार जैन, तहसीलदार धीरज सिंह परिहार, भितरवार एसडीओपी जीतेन्द्र नगाइच, जनपद पंचायत सीईओ, थाना प्रभारी सहित अधिकारियों ने पहुंचकर मेले की तैयारी का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने श्री धूमेश्वर धाम के महाराज श्री अनिरुद्ध महाराज के साथ बैठकर विचार विमर्श किया।
