भोपाल:भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह (मम्मा) का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है. सुरेंद्र नाथ सिंह राजधानी भोपाल की मध्य विधानसभा सीट से विधायक रहे थे. वे पूर्व में भोपाल विकास प्राधिकरण (बीडीए) के अध्यक्ष भी रहे. उनके निधन से बीजेपी समर्थकों और उनके परिवारजनों में शोक की लहर है।
मध्यप्रदेश भाजापा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सुरेंद्रनाथ सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, भोपाल नगर के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक एवं बीडीए के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्रनाथ सिंह के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकमय परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें
