अमेरिका के मिसिसिपी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

ह्यूस्टन 11 मार्च (वार्ता) अमेरिका के दक्षिणी राज्य मिसिसिपी के मैडिसन काउंटी में सोमवार को एक मेडिकल हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

स्थानीय अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की।

स्थानीय मीडिया ने बताया कि पीड़ितों में पायलट और अस्पताल के दो कर्मचारी शामिल हैं।

यूनिवर्सिटी ऑफ मिसिसिपी मेडिकल सेंटर ने एक बयान में पुष्टि की कि दुर्घटना के समय हेलीकॉप्टर में कोई मरीज सवार नहीं था।

मैडिसन काउंटी शेरिफ कार्यालय ने कहा कि हेलीकॉप्टर घने जंगल वाले इलाके में गिरा। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।

Next Post

आरटीओ चेकपोस्ट ने बस व एक कोल वाहन पर की कार्रवाई

Tue Mar 11 , 2025
सिंगरौली: परिवहन विभाग चेकपोस्ट प्रभारी अनिमेष जैन की टीम ने आज चेकिंग अभियान के दौरान एक बस व एक कोलवाहन पर कार्रवाई करते हुये 3 लाख 20 हजार रूपये की राजस्व वसूली की। इस कार्रवाई से वाहन मालिकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। गौरतलब हो कि सड़क दुर्घटनाओं […]

You May Like