मुंबई 10 मार्च (वार्ता) नॉन-डिलीवरेबल फॉरवर्ड (एनडीएफ) बाजार में डॉलर की मजबूत मांग के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 33 पैसे लुढ़ककर 87.29 रुपये प्रति डॉलर रह गया।
वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 86.96 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
कारोबार की शुरुआत में रुपया 31 पैसे की गिरावट लेकर 87.27 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान लिवाली होने से 87.37 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। वहीं, बिकवाली होने से यह 87.16 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। अंत में पिछले दिवस के 86.96 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में 33 पैसे लुढ़ककर 87.29 रुपये प्रति डॉलर रह गया।
