जबलपुर: ग्राम परसवारा की दो बच्चियो की नहाते समय मौत हो गई, जबकि एक बच्ची का अभी तक कोई पता नही चल सका। तलाश जारी है। मृत बच्चियां शासकीय कन्या शाला उमरिया पान मे अध्ययनरत थी।
बताया जा रहा है कि सिद्धि पटेल उम्र,12 पिता कौशल परसवारा कक्षा आठवीं पढ़ाई कर रही थी वहीं अंशिका पटेल उम्र 14,कक्षा नवमी पढ़ाई कर रही थी, समीप की नहर में नहाते वक्त डूब गईं हैं,सिद्धि की छोटी बहन मानवी उम्र आठ वर्ष की तलाश चल रही है।
