हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी माड़ा पुलिस

जरहा के म्यार नदी बरे घाट का मामला, परिजन हत्या का लगा रहे आरोप

नवभारत न्यूज

सिंगरौली 8 मार्च। जिले के माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत जरहा म्यार नदी बरे घाट पर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह हत्या है या आत्महत्या। माड़ा पुलिस जांच में जुटी है। वही परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार सहदेव शाह पिता जंगी प्रसाद शाह उम्र 41 वर्ष निवासी जरहा का शव म्यार नदी में पड़ा हुआ था। यह घटना बीती रात की बताई जा रही है। आज दिन शनिवार की सुबह तकरीबन 11 बजे जब गांव के लोग अपने खेत से वापस लौट रहे थे तो देखा कि नदी के बालू पर एक आदमी गिरा पड़ा है। पास जाकर देखे तो मौत हो गई थी। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर माड़ा पुलिस पहुंच शव को पीएम के लिए भेजवाते हुये मर्ग कायम कर मामले को विवेेचना में ले लिया। माड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टिया जहर सेवन लग रहा है। जांच की जा रही है। वही परिजन हत्या का आरोप भी लगा रहे हैं।

Next Post

शराब पीने पैसे नहीं दिए तो घर में लगाई आगए दुकान में चढ़ाया ट्रैक्टर, आरोपी गिरफ्तार

Sat Mar 8 , 2025
नवभारत न्यूज सिंगरौली 8 मार्च। सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत बरका में दुकानदार से रंगदारी के साथ शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर बिस्तर में आग लगाने और ट्रैक्टर से दुकान क्षतिग्रस्त कर देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सरई थाना प्रभारी जितेन्द्र भदौरिया के नेतृत्व […]

You May Like

मनोरंजन