मुरैना: चंबल नदी से प्रतिबंधित रेत भरकर ला रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर देर रात हाईवे की लेवाई में स्थित नाले में फंस गया, जिसे वन विभाग ने आज सुबह जब्त कर लिया है। चंबल अभ्यारण्य अधीक्षक भूरा गायकवाड़ ने बताया कि हमें सुबह सूचना मिली कि चंबल रेत से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे नाले में फंस गया है।
मौके पर पहुंचकर देखा तो ट्रक के पहिए निकल गए थे और कमानी टूट गई थी। ऐसी स्थिति में हमने पहले ट्रक में भरा रेत खाली किया। इसके बाद जेसीबी की मदद से ट्रक को खिंचवाकर जब्ती में लिया है।
