राहुल ने गुजरात में की पार्टी नेताओं के साथ बैठक

नयी दिल्ली, 07 मार्च (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज गुजरात के अहमदाबाद में पार्टी के प्रदेश, जिला तथा ब्लॉक स्तर के नेताओं के साथ बैठक कर जमीनी स्तर पर पार्टी की स्थिति का जायजा लिया।

श्री गांधी के साथ इस बैठक में संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल, कांग्रेस के गुजरात के प्रभारी महासचिव मुकुल वासनिक, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल, विधानसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ ही पार्टी के प्रदेश अघ्यक्ष अमित चवदा आदि व कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

कांग्रेस नेता के गुजरात के कार्यक्रम में आज सबसे पहले कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति के नेताओं के साथ राजीव गांधी भवन में मुलाकात के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्षों से मुलाकात की। उसके बाद उन्होंने ब्लॉक लेवल के नेताओं के साथ भी बैठक की।

Next Post

चोटिल हेनरी के चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेलने को लेकर संशय

Fri Mar 7 , 2025
दुबई 07 मार्च (वार्ता) चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे अधिक 10 विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी चोटिल हाने से उनके भारत के खिलाफ होने वाले महत्वूपर्ण फाइनल मुकाबले में खेलने को लेकर संशय बना हुआ है। हेनरी को दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।