चोटिल हेनरी के चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेलने को लेकर संशय

दुबई 07 मार्च (वार्ता) चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे अधिक 10 विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी चोटिल हाने से उनके भारत के खिलाफ होने वाले महत्वूपर्ण फाइनल मुकाबले में खेलने को लेकर संशय बना हुआ है।

हेनरी को दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान कंधे में चोट लगी थी। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के आखिरी ओवरों में दो ओवर गेंदबाजी की थी। चोट के बाद मैदान में वापसी के बाद हेनरी गेंद को पकड़ने के लिए छलांग लगाते हुए भी देखे गये थे। इस चोट के कारण वह अब भारत के साथ होने वाले चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल से बाहर हो सकते हैं।

न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड के अनुसार फाइनल से लगभग 48 घंटे पहले भी हेनरी की फिटनेस को लेकर संशय बना हुआ है।

स्टीड ने कहा, “मेरे हिसाब से हमारे लिए सकारात्मक बात यह है कि वह दोबारा गेंदबाज़ी करने उतरे थे। उनके कुछ स्कैन हुए हैं और हम उन्हें फ़ाइनल में खेलने का हर संभव मौक़ा देना चाहते हैं। हालांकि इस वक़्त उनकी स्थिति अब भी अनिश्चितता के घेरे में है।”

स्टीड ने कहा, “वह कंधे के बल गिरने के कारण अभी भी दर्द से कराह रहे हैं। उम्मीद है कि वह जल्द ठीक हो जाएंगे।”

उल्लेखनीय है कि हेनरी ने टूर्नामेंट में 16.7 की औसत से 10 विकेट लिए हैं। इनमें से पांच विकेट उन्होंने भारत के खिलाफ ग्रुप मैच में लिए थे। वैसे न्यूजीलैंड के पास दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जैकब डफी का विकल्प के रूप में मौजूद है। डफी ने इस टूर्नामेंट में न्यूज़ीलैंड के लिए अब तक कोई मैच नहीं खेला है।

Next Post

पश्चिमी तट में लापता 10 भारतीय श्रमिक सुरक्षित वापस इज़रायल लाये गये

Fri Mar 7 , 2025
तेल अवीव, 07 मार्च (वार्ता) इज़रायल के अधिकारी फिलिस्तीनी क्षेत्र पश्चिमी तट में लापता 10 भारतीय श्रमिकों को खोज कर उन्हें सुरक्षित वापस इज़रायल ले आए हैं। इज़रायल में भारत के दूतावास ने गुरुवार देर रात बताया कि इजरायली अधिकारियों ने पश्चिमी तट क्षेत्र में लापता 10 भारतीय निर्माण श्रमिकों […]

You May Like