ट्राली में दबने से एक युवक की मौत, एक को आया हार्ट अटैक

इंदौर:दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है. एक घटना में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक की जान चली गई, जबकि दूसरी घटना में पैदल चलते समय एक युवक को हार्ट अटैक आ गया. दोनों ही मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की.ग्राम बिज्जू खेड़ी में रहने वाले 35 वर्षीय संतोष पिता नाथूराम अहिवार अपनी ट्रैक्टर ट्राली धो रहा था. इसी दौरान ट्राली का लीवर अचानक छूट गया, जिससे ट्राली पलट गई और संतोष उसके नीचे दब गया.

इसी तरह दूसरी घटना भंवरकुंआ थाना क्षेत्र के पालदा में घटित हुई है. पालदा में स्थित प्रभु तोल कांटे के पास देर रात सागर में रहने वाले 45 वर्षीय मुंशी नामक युवक की मौत हो गई. मुंशी अपने दोस्त ज्ञान सिंह और अन्य साथियों के साथ पैदल खाना खाने जा रहे थे, तभी अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ और वे गश खाकर गिर पड़े. साथी उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Next Post

कपड़ा ब्रोकर की हत्या में पुलिस को परिचित पर शक

Fri Mar 7 , 2025
इंदौर: एरोड्रम थाना क्षेत्र में कपड़ा ब्रोकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उसकी मौत दम घुटने से हुई. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है, जानकारी के अनुसार कालानी नगर में रहने वाले सचिन चोपड़ा कपड़ा बाजार में ब्रोकर का काम करता था. बुधवार […]

You May Like