छत्तीसगढ़: तेज रफ्तार कार और ट्रक की भिड़ंत, 05 की मौत

रायपुर 06 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरूवार को तेज रफ्तार कार और ट्रक में आमने- सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतकों में महिला भी शामिल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरा मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के उमरिया गांव के पास गुरुवार की दोपहर का है। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर उमरिया के मयूर कॉलेज के समीप ट्रक की टक्कर से कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल पंहुचाया है। दुर्घटनाग्रस्त कार रायपुर की है। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।

 

Next Post

झाबुआ-अलीराजपुर जिले के भगौरिया हाटो में बिखरेगी संस्कृति की छटा 

Thu Mar 6 , 2025
नवभारत न्यूज झाबुआ। आदिवासी अंचल झाबुआ और अलीराजपुर जिले में 7 मार्च से भगौेरिया हाट आरंभ होगे। इस दौरान दोनों जिलो में 7 से 13 मार्च तक अंचल के संस्कृति की छटा बिखरेगी जिसे देखने के लिए देश के साथ विदेशी मेहमान भी सम्मिलित होगे। वही ग्रामीणजन, विशेषकर युवक-युवतियां विश्व […]

You May Like