चांदनी असीरगढ़ मार्ग पर दिखा बाघ

बुरहानपुर:बुरहानपुर के चांदनी असीरगढ़ मार्ग पर बाघ दिखने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने बाघ की एक फोटो भी शेयर की है। हालांकिए वन विभाग ने इस दावे को खारिज कर दिया है। नेपानगर एसडीओ विक्रम सूलिया ने बताया कि क्षेत्र में न तो इस तरह की कोई सूचना मिली है और न ही ट्रैप कैमरों में बाघ की कोई गतिविधि दिखी है। नेपानगर रेंजर श्रीराम पांडे ने भी बाघ की मौजूदगी से इनकार किया है।

वन विभाग ने तीन महीने पहले जिले के संवेदनशील वन क्षेत्रों में ट्रैप कैमरे लगाए हैं। नावरा रेंज में सबसे अधिक 86 कैमरे लगाए गए हैं। नेपानगर रेंज में 38ए असीरगढ़ रेंज में 26 और खकनार क्षेत्र में भी कई स्थानों पर कैमरे लगाए गए हैं। ट्रैप कैमरों में नहीं दिखा बाघ:-इन कैमरों का उद्देश्य वन्य प्राणियों की वास्तविक स्थिति की निगरानी करना है। लेकिन अभी तक किसी भी कैमरे में बाघ की गतिविधि दर्ज नहीं हुई है। वहीं इस मार्ग से आने.जाने वाले लोगों का दावा है कि उन्होंने बाघ को देखा है।

Next Post

अतिरिक्त पानी की मांग, अत्यधिक दूरी तक पहुुंचाना संभव नहीं

Tue Mar 4 , 2025
झाबुआ: वर्ष 2024-25 में माही मुख्य बांध से 22670 हेक्टेयर भूमि में सिचाई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बांध की कुल जल संग्रहण क्षमता 199.07 मि.घ.मी. है एवं उपयोगी जल क्षमता 135.60 मि.घ.मी. पानी सिंचाई एवं पेयजल हेतु आरक्षित था। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग विपिन पाटीदार ने बताया […]

You May Like