पंकज के गोल से वाटिका ने रेंजर्स को हराया, तरुण संघा बनाम फ्रेंड्स मुकाबला रहा ड्रा

नयी दिल्ली (वार्ता) प्लेयर्स ऑफ द मैच कप्तान पंकज नेगी के दर्शनीय गोल से वाटिका फुटबाल क्लब ने रॉयल रेंजर्स को एक मात्र गोल से हरा कर डीएसए प्रीमियर लीग में पूरे अंक अर्जित किए। वहीं दिन के दूसरे मुकाबले में तरुण संघा ने अपने अंतिम मैच में फ्रेंड्स यूनाइटेड से 2- 2 ड्रा खेल कर अंक बांटे।

तरुण संघा के लिए थॉनौजम शीतल सिंह औऱ नींगोबं सना सिह ने जबकि फ्रेंड्स यूनाइटेड के गोल जतिन्दर सिंह राणा एवम प्लेयर ऑफ द मैच अक्षय राज सिँह ने गोल किए। अक्षय ने राष्ट्रीय स्की माउंटेंनियरिंग चैंपियन और फ्रेंड्स यूनाइटेड के जाने माने खिलाड़ी अभिषेक रावत की पत्नी मेनका गुंजयाल के हाथों पुरस्कार ग्रहण किया।

रॉयल रेंजर्स और वाटिका के मध्य खेला गया मैच उतार चढ़ाव वाला रहा लेकिन 62 वें मिनट में पंकज का 35 गज की दूरी से गोलकर विपक्षी टीम में हलचल बढ़ा दी। इस गोल के बाद रॉयल रेंजर्स संभल नहीं पाई। डीपीएल एक की विजेता वाटिका भले ही चैंपियनशिप की दौड़ से बाहर हो गई है लेकिन पिछली उपविजेता रॉयल रेंजर्स के विरुद्ध उसका प्रदर्शन शानदार रहा।

दूसरे मुकाबले में तरुण संघा ने पहले हाफ में दो दमदार गोल जमा कर मैच पर मजबूत पकड़ बना ली लेकिन पाला बदलने के बाद अनुभवी खिलाड़ियों से सजे फ्रेंड्स यूनाइटेड हुए औऱ दोनों गोल उतारने में सफल रहे। 58 वें मिनट में राणा ने गोलकीपर जॉनी सिह की चूक का फायदा उठा कर गोला कर दिया। लम्बी सीटी से चंद सेकंड पहले अक्षय राज ने तरुण संघा की रक्षा पंक्ति को छकाया और गोल कर फ्रेंड्स यूनाइटेड को राहत दिलाई। भले ही मैच ड्रा रहा लेकिन तरुण संघा ने लगभग आधा दर्जन गोल के आसान मौके बर्बाद किए।

Next Post

नानी की फिल्म 'द पैराडाइज़' की पहली झलक रिलीज

Tue Mar 4 , 2025
मुंबई, 03 मार्च (वार्ता) नेचुरल स्टार नानी की आने वाली फिल्म ‘द पैराडाइज़’ की पहली झलक रिलीज कर दी गयी है। नानी ने फिल्म ‘दसरा’ में अपनी कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर एक रफ और रस्टिक किरदार निभाया, जिसने फैंस को चौंका दियाअब नानी एक बार फिर दर्शकों को इंप्रेस […]

You May Like