मुंबई, (वार्ता) भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अक्षरा सिंह का कहना है कि खुद को फिट रखने के लिए खेल बहुत जरूरी है।
मुंबई के गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब में बीआइएस के डायरेक्टर संजू सिंह ने ‘राजपूत कप सीजन 5’ का एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया। इस टूर्नामेंट में राजपूत वॉरियर्स, राजपूत लायंस, राजपूत रॉयल्स, राजपूत किंग्स और राजपूत योद्धा ने भाग लिया। इस टूर्नामेंट में एमएसएफ के डायरेक्टर अमित सिंह की टीम राजपूत वॉरियर्स विजेता बनी। टूर्नामेंट के दौरान इस टीम ने जमकर खेला।
इस टूर्नामेंट के आयोजन के दौरान मुख्य अथिति के तौर पर जौनपुर के बाहुबली नेता धनंजय सिंह,अभिनेत्री अक्षरा सिंह के अलावा बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा के कई कलाकारों ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।
इस अवसर पर अक्षरा सिंह ने कहा, इस तरह के आयोजन हमेशा होते रहने चाहिए। जिससे हमारे देश के बच्चों को हौसला मिले जो स्पोर्ट खेलना चाहते हैं, लेकिन मौका नहीं मिलता है। जिस तरह से खिलाड़ी कड़ी धूप में मेहनत कर रहे हैं। निश्चित रूप से वह बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा, खेल कोई भी हो वह बहुत जरूरी है। चाहे वो क्रिकेट हो, फुटबॉल, बॉलीबॉल या फिर कोई स्पोर्ट, हमेशा खेलते रहना चाहिए। खुद को फिट रखने के लिए स्पोर्ट बहुत जरूरी है। कोरोना महामारी के दौरान हम लोग बहुत ही बुरे दौर से गुजरे हैं। इसलिए फिटनेस बहुत ही जरूरी है। मैं ऐसे आयोजन के लिए आयोजक की आभारी हूं, जिन्होंने मुझे आमंत्रित किया है।
राजपूत कप टूनामेंट का यह पांचवा आयोजन था। इस दौरान गीता सिंह,देवेश ठाकुर ,अमित सिंह ,लीना कपूर, अपूर्वा दत्त, एंजला ड़बसन,अमरीश सिंह, विष्णु शंकर बेलू, ताहिर कमाल खान, पूनम पांडे और फिल्म प्रचारक संजय भूषण पटियाला मौजूद थे। सभी ने एक दिवसीय सफल टूर्नामेंट के आयोजन के लिये आयोजन समिति एवं सभी टीमों को हार्दिक बधाई दी।
