मुख्यमंत्री निवास में किसान आभार सम्मेलन 2 मार्च को

भोपाल, 01 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के किसान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का राज्य सरकार की विभिन्न किसान हितैषी नीतियों, निर्णयों और योजनाओं के क्रियान्वयन के लिये 2 मार्च को आभार व्यक्त करेंगे।

मुख्यमंत्री निवास में दोपहर 12 बजे ‘किसान आभार सम्मेलन’ का आयोजन किया गया है।

मध्यप्रदेश, देश में सबसे ज्यादा दाम पर गेहूं का उपार्जन करने वाला राज्य है। मध्यप्रदेश में गेहूं का उपार्जन 2600 रूपये प्रति क्विंटल की दर से किया जायेगा। इसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रूपये है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा किसानों के हित में निर्णय लेते हुए 175 रूपये प्रति क्विंटल की दर से बोनस प्रदान किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को ही धान उत्पादक किसानों को वर्ष 2024 में विक्रय किये गये धान पर प्रति हेक्टेयर 4 हजार रूपये की अतिरिक्त राशि प्रदान करने का भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

किसान आभार सम्मेलन में ऊर्जा, उद्यानिकी, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा प्रस्तुतिकरण दिया जायेगा। साथ ही विभागीय योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी।

 

 

Next Post

भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने,वित्तीय संसाधनों को नियंत्रित करने की साजिश रच रहा है केंद्रः यादव

Sat Mar 1 , 2025
नयी दिल्ली, 01 मार्च (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने केंद्र सरकार पर राष्ट्रीय राजधानी में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने और वित्तीय संसाधनों को मनमाने ढंग से नियंत्रित करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। श्री यादव ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार के इशारे […]

You May Like