
ग्वालियर। हेल्थ ज़ोन क्लासिक बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस चैंपियनशिप में देश भर से डेढ़ सौ से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इंटर बॉडीबिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन के मध्यप्रदेश अध्यक्ष संदेश जैन ने कहा कि यह आयोजन बहुत शानदार रहा। आयोजन को सफल बनाने में मुख्यतः जी वायएमसी अध्यक्ष जेपी कुशवाह, सचिव रंजीत पंजवानी, सह सचिव ओमप्रकाश शिवहरे, आई टी एम यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार ओमवीर सिंह, राष्ट्रीय खिलाड़ी सतेन्द्र सिंह रईखेड़ा, शुभम प्रताप सिंह, जिम एसोसिएशन अध्यक्ष जॉय बैनर्जी, विक्रम वलेचा, बॉबी जैन, रोहित, आरिफ बैग मुगल ने मुख्य भूमिका निभाई। संदेश जैन ने बताया कि इस चैंपियनशिप ने ग्वालियर में बॉडीबिल्डिंग को एक नई दिशा दी है।
