आप ने लुधियाना पश्चिम से संजीव अरोड़ा को बनाया उम्मीदवार

नयी दिल्ली 26 फ़रवरी (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) ने लुधियाना पश्चिम विधानसभा उप-चुनाव में राज्यसभा सांसद और उद्योगपति संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाया है।

आप के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने आज श्री अरोड़ा को लुधियाना पश्चिम विधानसभा उप-चुनाव में उम्मीदवार बनाये जाने की घोषणा की।

श्री अरोड़ा को उप-चुनाव में उम्मीदवार बनाए जाने से इस बात की चर्चा और तेज हो गई है कि क्या आम आदमी पार्टी उनकी जगह राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पंजाब से राज्यसभा भेजेगी? हालांकि पार्टी ने इन अटकलों को खारिज किया है।

गौरतलब है कि लुधियाना पश्चिम से आप के विधायक रहे गुरप्रीत गोगी की पिछले महीने मौत हो गई थी।

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने कुमारस्वामी के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई रद्द करने से किया इनकार

Wed Feb 26 , 2025
नयी दिल्ली, 26 फरवरी (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने केंद्रीय भारी उद्योग और इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी के कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल से जुड़े भूमि विमुद्रीकरण मामले में उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई रद्द करने से इनकार कर दिया है। न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और राजेश बिंदल की पीठ […]

You May Like