रुपया 43 पैसे लुढ़का

मुंबई 25 फरवरी (वार्ता) अमेरिकी टैरिफ को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच आयातकों एवं बैंकरों की डॉलर मांग बढ़ने से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 43 पैसे लुढ़ककर 87.20 रुपये प्रति डॉलर रह गया।

वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 86.73 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।

शुरूआती कारोबार में रुपया 14 पैसे की गिरावट लेकर 86.87 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान भारी लिवाली के दबाव में 87.24 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। वहीं, बिकवाली होने से यह 86.86 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर भी रहा। अंत में पिछले दिवस के 86.73 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में 43 पैसे कमजोर होकर 87.20 रुपये प्रति डॉलर रह गया।

Next Post

बंदरगाह, नौवहन और लॉजिस्टिक्स भारत की आर्थिक वृद्धि की कुंजी : पीयूष

Tue Feb 25 , 2025
मुंबई, 25 फरवरी (वार्ता) केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत की आर्थिक वृद्धि में बंदरगाह, नौवहन और लॉजिस्टिक्स की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए आज कहा कि यह क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था की जीवनरेखा है और इसे और अधिक मजबूत एवं कुशल बनाने की जरूरत है। […]

You May Like