गांधी हॉल गेट के बाहर अवैध गांजा बिक्री, दो महिलाएँ गिरफ्तार

इंदौर: एमजी रोड पुलिस ने गांधी हॉल गेट के बाहर पत्थर गोदाम रोड पर अवैध रूप से गांजा बेचते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया. पुलिस ने दोनों महिलाओं के कब्जे से 13 हजार 500 रुपए का 45 ग्राम सूखा गांजा जब्त किया. पुलिस दोनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है.

एमजी रोड थाने में पदस्थ उप निरीक्षक विशाल परिहार के नेतृत्व में थाना एमजी रोड पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की और चिंता बाई (निवासी बड़ी ग्वालटोली, राम मंदिर के पास) और पार्वती बाई (निवासी बड़ी ग्वालटोली, राम मंदिर के पास) को रंगे हाथों पकड़ लिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उनसे पूछताछ कर रही है

Next Post

महिलाओं को 2500 रुपये देने के मुद्दे पर आतिशी विधायकों के साथ रेखा गुप्ता से मिलीं

Mon Feb 24 , 2025
नयी दिल्ली 24 फ़रवरी (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री अपने विधायकों के साथ महिलाओं से किए गए 2500 रुपये महीना देने के मुद्दे पर सोमवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से उनके चैंबर में मिलीं । सुश्री आतिशी ने मुख्यमंत्री से मिलने के बाद पत्रकारों […]

You May Like