चोरी की वारदात का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

इंदौर:पलासिया क्षेत्र में चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. महिला थाना, पलासिया सिटी बस स्टॉप के पास से चोरी हुए लोहे के पोल और आर्म्स की वारदात का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि दो अन्य फरार हैं.पुलिस ने बताया कि फरियादी आकाश कुमार (33), निवासी बिहार, हाल मुकाम इंदौर ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ बिचोली हप्सी गैस गोदाम के पास मौजूद था, जहां उनकी कंपनी का सामान – लोहे का एक पोल और पांच आर्म्स एक लोडिंग वाहन में लोड किया गया था.

दीपक राठौर नामक व्यक्ति ने उन्हें तीन संदिग्ध लोगों की ओर इशारा किया, जिसके बाद फरियादी और उनके साथी नरेंद्र सिंह ने पीछा किया. इस दौरान दो आरोपी फरार हो गए, लेकिन एक को पकड़ लिया गया, जिसका नाम विशाल पिता जितेंद्र भाबोर (निवासी भील कॉलोनी, मूसाखेड़ी, इंदौर) बताया गया. पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पलासिया बस स्टॉप के पास से कंपनी का सामान चोरी किया था. आरोपी विशाल को हिरासत में लिया गया. उसके दो साथियों की तलाश जारी है. पलासिया पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है, पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है और यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोरी किए गए सामान को कहां और किसे बेचा गया.

Next Post

सर्गेई लावरोव का अंकारा में स्वागत कर सकते हैं एर्दोगन

Mon Feb 24 , 2025
अंकारा, 24 फरवरी (वार्ता) रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव अंकारा की यात्रा पर हैं और उनका स्वागत तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन के करने की उम्मीद है। स्पूतनिक ने तुर्की प्रशासन का हवाला देते हुये सोमवार को यह जानकारी दी। प्रशासन ने कहा, ”राष्ट्रपति के सोमवार के कार्यक्रम […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।