
युवती ने साइबर सेल में की शिकायत, पुलिस ने फ्रॉड होने से बचाया
शहडोल । “आपकी पर्सनल जानकारी डार्क वेब में साझा हो रही है, इसके लिए आपको गिरफ्तार किया जा सकता है ऐसा फ्राडस्टर/स्कैमर ने कहा।“पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा लगातार साइबर अपराधों को रोकने के लिए अभियान का आयोजन किया जा रहा है और लोगों को जागरुक कर फ्रॉड होने से बचाने की कार्रवाई की जा रही है।विनीता द्वारा साइबर सेल शहडोल पुलिस अधीक्षक कार्यालय आकर बताया गया, कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मुझे फोन किया और स्वयं को क्राइम ब्रांच, दिल्ली का ऑफिसर बताया। अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदिका से बोला कि आपकी पर्सनल (फोटो, वीडियो) जानकारी डार्क वेब पर साझा की जा रही है। जिसके लिए आपको गिरफ्तार किया जा सकता है, अगर आपको इस समस्या से बचना है तो आपको कुछ चार्ज (पेमेंट) देना पड़ेगा। आवेदिका तत्काल साइबर सेल आकर जानकारी दी गई, आवेदिका को साइबर सेल शहडोल द्वारा बताया गया कि यह एक फ्रॉड कॉल है घबराइए नहीं, न ही किसी को पैसे देने की जरूरत है। आवेदिका द्वारा फ्रॉड होने से बचाने/सावधान करने के लिए शहडोल पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित की है। साइबर सेल द्वारा बताया गया कि किसी अज्ञात मोबाइल नंबर से पुलिस अधिकारी,सीआईडी,क्राइम ब्रांच बनकर यदि फोन करके डराकर पैसे की मांग की जाती है तो डरे नहीं, नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क करे।साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल एनसीआरपी पोर्टल और टोलफ्री नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करे।व्हाट्सएप की मीडिया ऑटो डाउनलोड ऑप्शन बंद करके रखे।
