सिविक सेंटर में दुगनी हुई अतिक्रमणों की संख्या 

दो माह पहले हटाए गए थे अतिक्रमणकारी

 

जबलपुर, नवभारत। निगम द्वारा विगत दो माह पहले शुरू की गई अतिक्रमण साफ करने की मुहिम अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ती जा रही है। कार्यवाही की धार कम होने का परिणाम यह निकला कि सिविक सेंटर और इसके आसपास के इलाकों में अतिक्रमणकारी अब दुगनी संख्या में वापस जम गए है। अतिक्रमण हटाने के बाद निगरानी नहीं होने से सड़क किनारे फिर से कपड़े, जूतों के साथ साथ खाने पीने कि दुकानें वापिस जमने लगीं हैं। सिविक सेंटर चौपाटी से निजी मॉल तक तकरीबन 80 से 100 टपरे जमे हुए है। इनमें से कुछ को दो महीने पहले हटाया गया था, लेकिन अब उन्हें हटाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे है। नगर निगम का अमला कभी उन्हें हिदायत देते नजर नहीं आता। हैरानी कि बात तो यह है कि निगम का मुख्यालय के सामने ही इनके हौसले बुलंद है।

 

व्यस्ततम इलाकों में से एक

जानकारों कि माने तो सिविक सेंटर और इससे लगे आस पास के मार्गो पर यातायात का दबाव बहुत ज्यादा रहता है। इसकी वजह यह है कि मालवीय चौक, तीन पत्ती और नौदरा ब्रिज जैसे क्षेत्रों में बड़ी संख्या में मार्केट का होना। ऐसे में मुख्य मार्ग पर पहले की तुलना में यातायात का दबाव लगभग दोगुना हो गया है। मार्केट में पहले ही हालात खराब थे। क्योंकि, यहां ज्यादातर दुकानदार अपनी सामग्री को सड़क पर रखकर बेचते हैं। पार्किंग की जगह में समान का डिस्प्ले किया जाता है। इसलिए वाहन सड़क पर ही पार्क होते हैं। अब जो खाली जगह थी, उस पर भी अवैध रूप से टपरे जम रहे हैं। बड़ी मुश्किल से कार्रवाई हुई थी, लेकिन हालात फिर जस गए हैं।

 

रेड जोन में भी व्यापार

सिविक सेंटर चौपाटी से कॉरपोरेशन बैंक की ओर जाने वाली सड़क किनारे रेड जोन बनाया गया था। लेकिन इसके बावजूद यहां पर व्यापार किया जा रहा है। दुकानदार फुटपाथ के साथ साथ सड़को तक दुकानें सजा रहे हैं। शाम होते ही जेडीए निजी मॉल के सामने कम से कम 68 से 80 दुकानें लगती हैं। ऐसे में एक तरफ का पूरा मार्ग जाम हो जाता है। किसी प्रकार की रोकटोक नहीं होने के कारण दुकानदार बिना किसी डर के इस क्षेत्र को अपना बाजार बना रहे हैं।

 

इनका कहना है

सिविक सेंटर के आसपास जमे अतिक्रमणकारियो पर एक्शन लिया जाएगा।

सागर बोरकर, अतिक्रमण अधिकारी, नगर निगम

Next Post

रेल जोन महाप्रबंधक कार्यालय में धमकी सीबीआई की टीम

Thu Feb 20 , 2025
  इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी हिरासत में ?   जबलपुर, नवभारत। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार दोपहर एक बजे पश्चिम मध्य रेल जोन महाप्रबंधक कार्यालय के इंजीनियरिंग एवं स्टोर डिपार्टमेंट में छापा मार कार्यवाही की।  सूत्रों के मुताबिक इंजीनियरिंग विभाग के एक अधिकारी को सीबीआई द्वारा हिरासत में लिया […]

You May Like