चावल, चीनी मजबूत, दालों और खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 19 अगस्त (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बुधवार को चावल का औसत भाव बढ़ गया। चावल के साथ चीनी में भी तेजी रही। गेहूं की कीमत पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर ही पड़ी रही जबकि दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 10 रुपये बढ़कर 4,101 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं 2,833 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रहा। आटे की कीमत भी लगभग अपरिवर्तित रही।

दाल-दलहनों में मसूर दाल की औसत कीमत 10 रुपये प्रति क्विंटल और चना दाल की तीन रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। तुअर दाल 12 रुपये और मूंग दाल 10 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई। उड़द दाल का भाव लगभग स्थिर रहा। दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.56 प्रतिशत चढ़कर 70.02 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया। स्थानीय बाजार में पाम ऑयल औसतन 30 रुपये और मूंगफली तेल 29 रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुआ। वनस्पति 25 रुपये और सूरजमुखी तेल 23 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। सोया तेल की कीमत 10 रुपये और सरसों तेल की सात रुपये प्रति क्विंटल फिसल गयी। मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव 39 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया। चीनी भी 164 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।

.....

Next Post

उफान पर नर्मदा नदी, बरगी बांध के 9 गेटों से छोड़ा जा रहा पानी

Wed Aug 19 , 2026
जबलपुर। बरगी बांध के कैचमेंट एरिया में लगातार हो रही बारिश के चलते जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए बांध के 9 जलद्वारों को औसतन 0.78 मीटर की ऊंचाई तक खोल 1031 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे तटीय इलाकों और घाटों पर जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। […]

You May Like