नरसिंहगढ़ के सूरजपोल क्षेत्र में कमरे में मृत मिले शिक्षक

नरसिंहगढ़। नरसिंहगढ़ नगर के सूरजपोल क्षेत्र में शुक्रवार को एक शासकीय शिक्षक के अपने कमरे में मृत अवस्था में मिलने की घटना प्रकाश में आई है.

पुलिस के अनुसार शिक्षक महादेव धोते पिता रघुनाथ धोते उम्र 57 वर्ष निवासी बेतूल का शव उनके किराए के कमरे से मिला. शिक्षक नरसिंहगढ़ क्षेत्र के कोटरा संकुल के भोपालपुरा शासकीय विद्यालय में पदस्थ थे. वह किराए के मकान में अकेले रहते थे. घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा पंचनामा तैयार कर शव को पीएम के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया. पी.एम. के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. जानकारी के अनुसार आकस्मिक निधन होने के पीछे हृदयघात होना देखा जा रहा है. हांलाकि पीएम रिपोर्ट आने तथा पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारण का स्पष्ट पता चल पाएगा. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है.

मोबाइल नहीं उठाया

जानकारी के अनुसार शिक्षक के परिजन द्वारा शुक्रवार को मोबाइल पर कॉल की गई थी. जब काफी प्रयास के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला तो परिजन द्वारा इसकी जानकारी उनके विद्यालय प्रबंधन को दी. प्रबंधन द्वारा भी मोबाइल लगाया तो नहीं उठाने पर समीप मौजूद एक दुकानदार को शिक्षक के कमरे पर जानकारी लेने भेजा तब भी शिक्षक नहीं उठे तो संबंधित द्वारा आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी तब घटना का पता चला. जानकारी लगने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची.

Next Post

जीवन चुनौतियों से भरा है, अपनी बात कहना सीखें

Fri Aug 22 , 2025
विदिशा। सम्राट अशोक अभियांत्रिकीय संस्थान (एसएटीआई) में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आयोजित पांच दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम सम्राट उदय-2025 का समापन जिला पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के मुख्य आतिथ्य में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। अपने प्रेरक उद्बोधन में एसपी काशवानी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अब वे […]

You May Like