फायर करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

सतना-नागौद मार्ग पर चलाई थी गोली

नवभारत न्यूज

सतना. सतना-नागौद मार्ग से गुजर रही कार पर गोली चलाने वाले दो आरोपियों को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए सलाखों के पीछे भेज दिया.

सिविल लाइन थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह परिहार से प्राप्त जानकारी के अनुसार जसो थाने के कोनी गांव निवासी अमन सिंह परिहार द्वारा घटना की शिकायत की गई थी. अमन ने पुलिस को बताया कि वह अपने 3 मित्रों के साथ कार में सवार होकर सोहावल की ओर जा रहे थे. सतना नागौद मार्ग पर जैसे ही उनकी कार यलो चिली रेस्टोरेंट के निकट पहुंची वैसे ही वहीं पर पहले से खड़े आदित्य उर्फ अंशू सिंह बघेल 30 वर्ष और सिद्धार्थ सिंह बघेल उम्र 25 वर्ष दोनों निवासी उत्तरी पतेरी ने अचानक सामने आकर पिस्टल से गोली चला दी. जानलेवा हमला होता देख कार को डिवाइडर के दाहिनी ओर मोड़ दिया गया. जिसके चलते गोली सीधे कार के टायर में जा लगी. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धारा 109 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरु की. गठित पुलिस टीम ने साइबर सेल और मुखबिरों की मदद से दबिश देनी शुरु की. नतीजतन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया.

Next Post

तीन अलग-अलग सडक़ दुर्घटना में 4 की मौत

Wed Feb 19 , 2025
सिविल लाइन, रामपुर और नादन थाना क्षेत्र में हुई घटना नवभारत न्यूज सतना . सतना और मैहर जिले में हुए 3 अलग अलग सडक़ हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 3 लोग जहां बाइक पर सवार होकर जा रहे थे. वहीं चौथा व्यक्ति साइकिल पर पानी […]

You May Like