शिवपुरी, 18 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के सीहोर कस्बे में एक युवक की बेल्टों से पिटायी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सीहोर थाना पुलिस ने आज दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम रामसेवक कुशवाहा एवं सतीश कुशवाहा बताए गए हैं, जबकि तीसरे आरोपी हकीम कुशवाहा की तलाश की जा रही है। कल सोशल मीडिया पर फरियादी मनीष पचौरी की पिटाई लगाते हुए आरोपियों का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस ने मनीष को थाने बुलाकर प्रकरण दर्ज करके आज दो आरोपियों को पकड़ा है, जबकि तीसरे की तलाश की जा रही है।
Next Post
वन्य प्राणियों की सौगातों से मध्यप्रदेश की अलग पहचान : यादव
Tue Feb 18 , 2025
मुरैना, 18 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि प्रकृति ने मध्यप्रदेश को वन्य प्राणियों के रूप में कई वरदान दिए हैं, जिनसे प्रदेश की अलग पहचान है। मुख्यमंत्री डॉ यादव आज वन्य जीव पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल अभयारण्य पहुंचे। […]

You May Like
-
1 year ago
महिला चोर पकड़ाई, 12 लाख का माल बरामद
