बार-बार लगता है जाम, वाहन चालक होते हैं परेशान

मामला मूसाखेड़ी चौराहे का, फ्लाय ओवर के कारण सर्विस रोड पर है यातायात का भार

 

इंदौर. पिछले कुछ वर्षों में शहर में फ्लाय ओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है जिसमें से कुछ के बनने के बाद आम जनता को असुविधाओं से मुक्ति मिली है लेकिन देखा गया है कि निर्माण के दौरान अनदेखी करने पर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

 

मूसाखेड़ी रिंग रोड चौराहे पर यातायात को लेकर कई तरह की मुसीबतें बनी रहती थी. दिन भर जाम में उलझते वाहनों के दृश्य आम हो चले थे. बेलगाम यातायात में सुधार और जन सुविधाओं के लिए इस चौराहे पर फ्लाय ओवर ब्रिज का निर्माण शुरू किया गया. वाहनों के लिए मुख्य मार्ग में परिवर्तन करते हुए दोनों तरफ सर्विस रोड पर यातायात शुरू किया गया, जिससे वर्तमान में आम लोगों की और परेशानियां बढ़ गई. सैकड़ों वाहन गुजरने पर सर्विस रोड के छोटे मार्ग पर दिन में कई बार जाम लग जाता है और लोग परेशान होते दिखाई देते हैं. देखने में यह आया है कि यहां मार्ग तीन इमली चौराहा से जुड़ा हुआ है, जहां पर दर्जन भर से ज्यादा निजी बस सर्विस ट्रेवल्स ऑफिस मौजूद है. इसके अलावा तीन इमली बस स्टैंड भी इसी मार्ग से लगा हुआ है जिस कारण इस सर्विस मार्ग पर बड़ी तादाद में बसों का आवागमन बना रहता है. जब तक इस ब्रिज का निर्माण पूरा होकर यातायात सुचारू रूप से शुरू नहीं होगा जब तक मार्ग से निकलने वाले सभी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. वर्तमान स्थिति में एक वर्ष बीतने के बावजूद एक भुजा के दोनों तरफ के कुछ ही पिलर ही खड़े हो पाए हैं. निर्माण की गति को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले 2 वर्ष से अधिक इस ब्रिज के निर्माण में लगा सकते हैं.

 

इनका कहना है…

दिन-रात कार्य चल रहा है. काम बहुत अच्छा हो रहा है लेकिन इसे जल्दी पूरा करना चाहिए. प्रोजेक्ट को देखकर लगता है कि दो से तीन वर्ष और लग सकते हैं.

– उमेश मिश्रा

सर्विस रोड पर ट्रैफिक इतना है कि इससे जुड़े रहवासियों की परेशानी बढ़ गई है. महिलाएं और बच्चों के लिए तो ज़्यादा खतरा है. विकास के लिए थोड़ी बहुत परेशानी चलेगी.

– महेंद्र मिश्रा

निरंतर विकास की ओर शहर अग्रसर है. यह अच्छी बात है लेकिन इस निर्माण के दौरान जो यहां के यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही है उससे सभी लोग परेशान हैं.

– राजेंद्र राठौड़

Next Post

डीजे वाले हो जाए अब सावधान,डीजे जप्त कर की गई बड़ी कार्रवाई,नियमों के अनुसार बजाए डीजे

Mon Feb 17 , 2025
नवभारत न्यूज दमोह कलेक्टर श्री कोचर व पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी के निर्देशन में डीजे पर पुलिस द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई. बता दे कि डीजे संचालक अत्यधिक तेज आवाज में शासन के नियमों का उल्लंघन कर डीजे बजा रहा था, इसी को लेकर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुखबिर […]

You May Like