डीजे वाले हो जाए अब सावधान,डीजे जप्त कर की गई बड़ी कार्रवाई,नियमों के अनुसार बजाए डीजे

नवभारत न्यूज

दमोह कलेक्टर श्री कोचर व पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी के निर्देशन में डीजे पर पुलिस द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई. बता दे कि डीजे संचालक अत्यधिक तेज आवाज में शासन के नियमों का उल्लंघन कर डीजे बजा रहा था, इसी को लेकर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुखबिर के द्वारा सूचना पर कलेक्टर श्री कोचर और पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई की है, बता दें कि उनके द्वारा परीक्षाओं को देखते हुए आदेश जारी किया गया था, जहां अत्यधिक आवाज में बज रहे डीजे पर कार्रवाई की गई है.जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर नाका चौकी के सरदार पटेल ब्रिज के नीचे सजल पटेल पिपरिया नायक के विरुद्ध अपराध धारा 223(B) बीएनएस 7/15 कोलाहल अधिनियम का मामला कायम कर विवेचना में लिया है।

Next Post

राज्यपाल मंगुभाई पटेल का विमानतल पर स्वागत, आज ग्रामीण क्षेत्र में कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Mon Feb 17 , 2025
ग्वालियर / राज्यपाल मंगुभाई पटेल दो दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर आए हैं। ग्वालियर विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। राज्यपाल पटेल आज 17 फरवरी को डबरा एवं घाटीगाँव विकासखंड में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। विमानतल पर संभागीय आयुक्त मनोज खत्री, आईजी अरविंद सक्सेना, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, वरिष्ठ […]

You May Like