विदेश टूर के नाम पर लगाई पांच लाख की चपत

ट्रेवल्स एजेंसी संचालक पर दर्ज हुई एफआईआर

जबलपुर:  विदेश टूर के नाम पर अमखेरा निवासी एक युवक को पांच लाख रूपए की चपत लगा दी गई। पुलिस ने एक्सपर्ट होली डे ट्रेवल्स एण्ड एजेन्सी के संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।माढ़ोताल थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने बताया कि रितेश सोहगौरा पिता श्रीराम खिलावन सोहगौरा 49 वर्ष निवासी राजुल ड्रीम सिटी अमखेरा रोड थाना गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रजनी सोनी एवं अभिषेक सोनी   एक्सपर्ट होली डे ट्रेवल्स एण्ड एजेन्सी के संचालक है जिनसे थाईलेण्ड बैंकाक पटाया जाने के लिए उसे एवं उसके दोस्त डॉ. नीलेश जैन  समेत परिवार के कुल 6 सदस्य का टूर पैकेज 6 रात 7 दिन का एयर टिकिट, होटल एवं ट्रांसपोर्ट के खर्चा कुल 5,17,000 रूपए में तय हुआ था जो संचालक द्वारा पैसे लेकर बुकिंग के बाद बुकिंग रद्द कर दी गई पुन: संचालक से मिलने पर टिकिट कराई गई।
थाईलेण्ड बैंकाक पहुंचे तो चला पता
रितेश एवं उसके दोस्त विदेश पहुँचने पर पता चला कि होटल ट्रांसपोर्ट की बुकिंग नहीं हुई है जिसका पैसा स्वंय फरियादी द्वारा दिया गया। संचालक से बोलने पर पैसे वापस करने का झूठा आश्वसन देकर धोखाधडी की गई एवं टूर बीच में छोडकर वापस आना पडा विदेश टूर में फरियादी को कुल 5,08000 रूपए की धोखाधडी हुई।

Next Post

अमित शाह से मोहन यादव ने दिल्ली में की भेंट

Thu Feb 13 , 2025
नई दिल्ली/भोपाल, 13 फरवरी (वार्ता) केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आत्मीय भेंट की। डॉ यादव ने कहा कि इस अवसर पर मध्यप्रदेश में होने जा रही ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिटि 2025’ सहित विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर श्री शाह का मार्गदर्शन […]

You May Like