
नवभारत न्यूज
पथरिया/दमोह. जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत नरसिंहगढ़ चौकी के किशुनगंज मार्ग पर चमड़ा फैक्ट्री के अंदर बहुत अधिक मात्रा में गौवंश के अवशेष व मांस मिलने पर मौका स्थल पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल से जिला संयोजक गोलू चौबे, जिला अध्यक्ष अजय खत्री, जिला मंत्री शंभू विश्वकर्मा, एड.कौशलेंद्र पांडे, मणिशंकर राय, भानु मिश्रा, सचिन यादव, राजेंद्र अहिरवार,राहुल यादव, गोलू शर्मा, दमोह से निस्वार्थ गौ-सेवा समिति अध्यक्ष दीपक नेमा, सत्यम चौरसिया, आकाश, अभि, दीपक सोनी, रोहित के अलावा नरसिंहगढ़ के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में गौ-सेवकों की उपस्थिति देखी गई. जहां इन्होंने तत्काल ही पुलिस प्रशासन को सूचित किया. मौके पर सीएसपी अभिषेक तिवारी, पथरिया तहसीलदार वृंदेश पांडे,देहात थाना प्रभारी मनीष कुमार, नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी प्रशीता कुर्मी, पशुपालन विभाग से डॉ बीके असाटी, डॉक्टर एचआर मांझी, डॉक्टर एमके सोनी, आरआई प्रशांत मिश्रा, पटवारी मेघा राजपूत, सरपंच पूनम श्रीधर, सचिव जगदीश पुलिस बल में प्रधान आरक्षक लालबहादुर, जगदीश शर्मा, आरक्षक अजय पटेल, राहुल राय, शिव सदन, कुलदीप त्रिवेदी, जितेंद्र पटेल, नीलेश लोधी, राकेश, ग्राम रक्षा समिति सदस्य राजा साहिल के अलावा और भी कर्मचारी गणों ने तत्परता दिखाते कार्यवाही की.
पशुपालन विभाग से डॉक्टरों ने भी मवेशियों के अवशेषों और मांस का परीक्षण कर तथा सैंपल लेकर बारीकी से जांच की, तो उन्होंने बताया कि मवेशियों के अवशेषों का भंडारण किए थे, जो मानव जीवन संकट उत्पन्न और संक्रामक बीमारी फैला सकते थे. इसी को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चौकी प्रभारी नरसिंहगढ़ प्रशीता कुर्मी ने बताया कि किशनगढ़ निवासी शिव प्रसाद अहिरवार और शक्ति अहिरवार पर 271 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है.
