श्याम लाल कॉलेज ने जीता 11वां पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच

नयी दिल्ली 10 फरवरी (वार्ता) मेजबान श्याम लाल कॉलेज ने सोमवार को इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस को 4-2 से हरा कर 11वें पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल आमंत्रण हॉकी टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में जीत के साथ शुरुआत की।

आज यहां श्यामलाल कॉलेज के मैदान में आयोजित एक समारोह में मुख्य अतिथि दिल्ली विश्वविद्यालय में डीन प्रोफेसर बालाराम पाणि और पूर्व ओलंपियन अशोक ध्यानचंद ने 10 से 17 फरवरी तक चलने वाले टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर पूर्व ओलंपियन अशोक ध्यानचंद ने कहा, “श्याम लाल कॉलेज के साथ मेरा 50 वर्ष का नाता है। मुझे बहुत खुशी होती है कि हॉकी सहित अनेक खेलों को यहाँ खूब बढ़ावा दिया जा रहा है। मेरा दिल कर रहा है कि हॉकी स्टिक लेकर मैदान में उतर जाऊँ।”

सुबह हुये पहले मुकाबले में श्याम लाल टीम की तरफ से प्रवीण ने दो गोल कर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार जीता। विजयी टीम के लिए ललित और मोहित ने भी एक-एक गोल किये। पराजित टीम की ओर से पुलकित ने दो गोल किए।

Next Post

ओएनजीसी ने मुंबई हाई से उत्पादन बढ़ाने के लिए बीपी के साथ किया तकनीकी सहयोग का अनुबंध

Mon Feb 10 , 2025
मुंबई, 10 फरवरी (वार्ता) ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) ने अपतटीय तेल क्षेत्र मुंबई हाई क्षेत्र से उत्पादन बढ़ाने की अपनी योजना के क्रियान्वयन के लिए वैश्विक पेट्रोलियम कंपनी बीपी के साथ तकनीकी सहयोग का एक अनुबंध किया है। सोमवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार बीपी […]

You May Like

मनोरंजन