टैंपो ट्रैवलर और मोटर साइकिल टैंकर से भिडी, चार की मौत आधा दर्जन से अधिक घायल

इंदौर, 07 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में एक टैंपो ट्रैवलर और मोटर साइकिल केमिकल से भरे एक टैंकर में पीछे से टकरा गयीं, जिससे चार लोगों की मौत हो गयी और आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात्रि महाराष्ट्र की ओर जा रहा टैंपो ट्रैवलर वाहन और एक मोटर साइकिल मानपुर थाना क्षेत्र के भेरूघाट के समीप केमिकल से भरे एक टैंकर में पीछे से टकरा गयीं। दुर्घटना में टैंपो ट्रैवलर सवार दो लोग और मोटर साइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि इस दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक टैंपो ट्रैवलर सवार घायल हो गए। घायलों को इंदौर के एमवाय अस्पताल ले जाया गया है।

घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। ट्रैवलर में सवार सभी यात्री कर्नाटक के रहने वाले बताए गए हैं, जो महाकाल के दर्शन कर महाराष्ट्र की ओर जा रहे थे। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

 

Next Post

यादव की गुना हादसे में मृत लोगों के परिजन को राहत राशि की घोषणा

Fri Feb 7 , 2025
भोपाल, 07 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुना जिले में हुए एक सड़क हादसे में मृत लोगों के परिजन को चार-चार लाख रुपए की राहत राशि देने की घोषणा की है। डॉ यादव ने कल देर रात सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ”गुना जिले अन्तर्गत थाना […]

You May Like