नशा मुक्ति अभियान: सौ से अधिक वाहनों पर लगे पोस्टर, शहर में जागरूकता रथ रवाना

ग्वालियर:नशा मुक्ति अभियान के तहत सौ से अधिक ऑटो और लोडिंग वाहनों पर नशा विरोधी बैनर-पोस्टर लगाकर शहर में जन-जागरूकता रथ रवाना किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुमन गुर्जर के नेतृत्व में यह अभियान कोतवाली और महिला थाना पड़ाव क्षेत्रों में चलाया गया।

पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ग्वालियर यूथ सोसाइटी अध्यक्ष संजय कठ्ठल भी उपस्थित रहे। मजदूरों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई और हेल्पलाइन 14446 की जानकारी दी गई। स्लोगन वाले पेम्पलेट भी वितरित किए गए।

Next Post

जापान में उच्च सदन के लिए मतदान शुरू

Sun Jul 20 , 2025
टोक्यो 20 जुलाई (वार्ता) जापान में उच्च सदन के चुनाव के लिए मतदान रविवार सुबह शुरू हो गया। चुनाव मैदान में कुल 522 उम्मीदवार हैं। उच्च सदन में 248 सदस्य होते हैं जिनका कार्यकाल छह साल का होता है। चुनाव हर तीन साल में होते हैं। आज कुल 125 सीटों […]

You May Like