यादव ने गुजरात में हुई बस दुर्घटना में मृतकों के प्रति शोक व्यक्त किया

भोपाल, 02 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुजरात के सापुतारा घाट के पास यात्रियों से भरी बस के खाई में गिरने से हुई दुर्घटना में मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं के असामयिक निधन पर दु:ख व्यक्त किया है।

डॉ यादव ने बाबा महाकाल से प्रार्थना की है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजन को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है।

मुख्यमंत्री ने सभी मृतकों के परिजन को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 4-4 लाख, गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपए की राशि एवं सामान्य घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने और समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं को द्वारका की ओर ले जा रही यात्री बस का नासिक-सूरत हाइ-वे पर गुजरात के सापुतारा घाट के पास खाई में गिरने से हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में विदिशा निवासी ड्राइवर और शिवपुरी के चार यात्रियों सहित 5 लोगों की असामयिक मृत्यु हो गई और 20 से अधिक यात्री घायल हुए हैं।

Next Post

यादव ने दीं बसंत पंचमी की शुभकामनाएं

Sun Feb 2 , 2025
भोपाल, 02 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बसंत पंचमी की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। डॉ. यादव ने कहा है कि मां सरस्वती की आराधना के पावन पर्व पर प्रार्थना है कि सरस्वती मां की अनंत कृपा प्रदेशवासियों पर बनी रहे। Facebook Share […]

You May Like