बड़वानी, 31 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के पलसूद थाना क्षेत्र के एकलबारा में 12 वर्षीय बालिका की हत्या के मामले में आज उसकी मां और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार 12 वर्षीय बालिका की हत्या के मामले में हिरमाबाई और उसके प्रेमी भाटा नरगावे को गिरफ्तार कर आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें नयायिक हिरासत में भेज दिया गया। 28 जनवरी की सुबह बालिका की मृत्यु की सूचना पर पलसूद पुलिस ने विवेचना आरंभ की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालिका की मृत्यु दम घुटने से पाई गई। इसी दौरान बालिका की मां हिरमा बाई गायब हो गयी। पुलिस की विवेचना में पता चला कि मृतक की मां के एकलबारा के भाटा नरगावे से अवैध संबंध थे, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।
Next Post
जिनिंग फैक्ट्री के मुनीम से 15 लाख रुपए की लूट के मामले में एक गिरफ्तार
Fri Jan 31 , 2025
खरगोन, 31 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के खरगोन जिला मुख्यालय स्थित एक जिनिंग फैक्ट्री के मुनीम से 15 लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने आज एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि डाबरिया रोड स्थित कॉटन जिनिंग फैक्ट्री […]

You May Like
-
1 year ago
आदतन अपराधी चाकू सहित गिरफ्तार
-
6 months ago
सूडान में आरएसएफ के ड्रोन हमलों में 32 लोगों की मौत
-
1 year ago
मिर्गी आने से कुंए में गिरा युवक, मौत
