नियम तोड़ने वाले वाहन चालक हो जाए सावधान

ट्रैफिक पुलिस अलर्ट मोड पर, हो सकता हैं लाइसेंस निलंबन

धर्मेन्द्र सिंह चौहान
इंदौर : यातायात प्रबंधन पुलिस ने नियमों का लगातार उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त रुख अपना लिया है. ट्रैफिक पुलिस ने उन वाहन चालकों को चिन्हित करना शुरू कर दिया है, जिन्होंने आईटीएमएस कैमरों द्वारा रिकॉर्ड किए गए ई-चालान का जुर्माना एक से अधिक बार जमा नहीं किया है. ऐसे वाहन चालकों के लाइसेंस के निलंबन की कार्रवाई पुलिस जल्द ही शुरु करने वाली है.
पुलिस उपायुक्त यातायात अरविंद तिवारी का कहना है कि यातायात नियमों का पालन करना न केवल सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक है, बल्कि यह शहर में यातायात प्रबंधन को भी सुचारू बनाए रखने में मदद करता है. वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें और लंबित चालान शीघ्र जमा करें.

यातायात प्रबंधन टीम अब ऐसे वाहन चालकों से सीधे संपर्क कर रही है. पुलिस द्वारा फोन लगाकर लंबित ई-चालान की राशि तुरंत जमा करने और यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत के साथ चेतावनी भी दे रही है. पुलिस ने जनता से सहयोग की अपील की है और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रखने की बात कही है.

लाइसेंस निलंबन की चेतावनी
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि वाहन चालक समय पर जुर्माना जमा नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे. इसमें ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित करने की कार्रवाई भी शामिल होगी.

Next Post

मुख्यमंत्री की बनायी व्यवस्था से अधिक गतिशील होंगे विकास कार्य

Wed Jan 29 , 2025
अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुपम राजन ने इंदौर में ली समन्वय बैठक इंदौर:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में प्रत्येक संभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर के अधिकारियों को समन्वय के लिए प्रभार सौंपा है. इंदौर संभाग के लिए नियुक्त अतिरिक्त मुख्य सचिव से अनुपम राजन ने आज इंदौर में संभागीय […]

You May Like