नयी दिल्ली 28 जनवरी (वार्ता) आदित्य बिरला ग्रुप की ग्रासिम इंडस्ट्रीज के तहत आने वाले बिरला ओपस पेंट्स ने दिल्ली में 3 नए स्टोर शुरू कर अपना विस्तार किया है।
कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि दिल्ली-एनसीआर में कुल 10 फ्रेंचाइज़ी स्टोर्स के साथ बिरला ओपस पेंट्स देश का सबसे बड़ा पेंट फ्रेंचाइज़ी नेटवर्क बनने जा रहा है। क्योंकि यह ग्राहकों को आधुनिक प्रोडक्ट, डेकोर सॉल्यूशंस और पर्सनलाइज़्ड सेवाएं देने के लिए मशहूर है। क्षेत्र में अपनी शुरुआती डीलर नेटवर्क की सफलता को ध्यान में रखते हुए इन नए स्टोर्स को शुरू किया गया है।
बिरला ओपस पेंट्स के सीईओ रक्षित हरगवे ने कहा “दिल्ली-एनसीआर बिरला ओपस पेंट्स के लिए बेहद मायने रखता है और हमें बहुत खुशी है कि हम यहां अपने 3 नए फ्रेंचाइज़ी स्टोर्स लॉन्च कर रहे हैं, इसके बाद इस क्षेत्र में हमारे स्टोर्स की कुल संख्या 10 हो गई है। यह विस्तार सिर्फ एक व्यावसायिक उपलब्धि नहीं है, बल्कि दिल्ली-एनसीआर के ग्राहकों को बेहतरीन गुणवत्ता और उत्कृष्ट सेवा देने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। हमारे 145 से भी ज्यादा योजनाबद्ध उत्पादों में से 80 प्रतिशत से भी ज्यादा पहले से ही उपलब्ध हैं, और हम हर भारतीय घर को दुनियां के सबसे बेहतरीन प्रोडक्ट्स और ख़ास तौर पर उन्हीं के लिए बनी सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जैसे ही हम देशभर के लगभग 6,000 शहरों में अपनी उपस्थिति बढ़ा रहे हैं, हमारा उद्देश्य पेंटिंग को सिर्फ एक काम नहीं समझना है बल्कि ऐसी खूबसूरत जगहें बनाना है जो रंगीन कहानियां बयां करें। यह उपलब्धि भारत का दूसरा सबसे बड़ा डेकोरेटिव पेंट्स ब्रांड बनने के हमारे इरादे को पक्का करती है। साथ ही यह सुनिश्चित करती है कि हमारे ग्राहक हमेशा इन्नोवेशन, आकर्षक सुविधाएं और उत्कृष्टता का आनंद लेते रहें।”
उन्होंने कहा कि इस विस्तार से जहां एक तरफ बिरला ओपस पेंट्स का इस क्षेत्र में नेतृत्व मजबूत हुआ है, वहीं दूसरी तरफ सुविधा और इन्नोवेशन पर ध्यान केंद्रित करने से “जीवन को सुंदर बनाएं” की इनकी प्रतिबद्धता भी साफ दिखाई दी है। ग्राहक इन-स्टोर मुफ्त पेंट परामर्श जैसी सुविधा का फायदा ले सकते हैं और अपनी पसंद से कस्टमाइज्ड रंग और शेड को तैयार करवा सकते हैं। साथ ही यह फ्रेंचाइज़ी स्टोर्स ब्रांड के सभी प्रोडक्ट्स के साथ-साथ वॉलपेपर और डिजाइनर फिनिश जैसी विशेष सेवाएं भी देंगे।
बिरला ओपस पेंट्स दिल्ली की जिंदादिली का जश्न मनाते हुए शहर की सुंदरता और संस्कृति से प्रेरित दो खास शेड्स पेश करता है – विजिटर्स इन दिल्ली और दिल्ली एट डॉन। ये शेड्स राष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च किए गए हैं, ताकि भारतभर के ग्राहक इन दिल्ली-प्रेरित रंगों का अपने घरों में शानदार अनुभव कर सकें।
अगर बात करे विजिटर्स इन दिल्ली शेड की तो यह शेड वॉर्म और चमकीले आकर्षक रंगों का मेल है, जिससे शहर की ऊर्जा और सांस्कृतिक समृद्धि की झलक दिल्ली की व्यस्त और गतिशील जीवनशैली के प्रतिबिंबित को समेटे दिखाई देती है। दिल्ली एट डॉन शेड की तो यह सुबह की हल्की रोशनी से प्रेरित है, जो भोर की शांति और शहर की पुरानी गलियों के कालातीत आकर्षण को दिखाता है।
उन्होंने कहा कि ये नए स्टोर्स बिरला ओपस पेंट्स की तेजी से बढ़ती विस्तार योजना के तहत खोले गए हैं। भारत में कंपनी के छह अत्याधुनिक, ऑटोमेटेड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स में से चार (लुधियाना, पानीपत, चेय्यार और अब चामराजनगर) पूरी तरह से काम में जुटे हैं।
