सीहोर। नूतन हायर सेकेंडरी स्कूल में नवगठित छात्र परिषद के शपथ एवं पदभार ग्रहण समारोह तथा प्रतिभा सम्मान व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया.
समारोह में न्यायाधीश सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्वप्नश्री सिंह, एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे तथा विधिक सेवा अधिकारी फारूक अहमद सिद्दीकी उपस्थित थे. अतिथियों का स्वागत संचालक माया त्यागी एवं सुरेश त्यागी ने किया. छात्र परिषद के सदस्यों ने मार्च-पास्ट परेड प्रस्तुत कर अतिथियों को सलामी दी और पदभार ग्रहण किया. इस मौके पर पदाधिकारियों को बैज एवं सैश प्रदान किए गए. पलक को गर्ल लीडर एवं सुमित को बॉय लीडर, जबकि अधिराज एवं सपना को कैप्टन का दायित्व सौंपा गया. न्यायाधीश श्रीमती स्वप्नश्री सिंह ने छात्र परिषद के सभी पदाधिकारियों को पद एवं दायित्वों की शपथ दिलाई. विद्यार्थियों ने अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जि मेदारी के साथ अपने दायित्वों के निर्वहन का संकल्प लिया. इस दौरान 12 वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का स मान किया गया. श्लोक प्रजापति ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया. विद्यालय की ओर से उन्हें 1 लाख की छात्रवृत्ति प्रदान की गई. वहीं वैभवी मंत्री ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया. जिन्हें 50 हजार की राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया. कक्षा 12 वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया.
