बांग्लादेश को आठ विकेट से रौंद कर भारत टी20 विश्वकप के सेमीफाइनल में

कुआलालंपुर 26 जनवरी (वार्ता) वैष्णवी शर्मा (15 रन पर तीन विकेट) के कातिलाना प्रदर्शन के बाद गोंगाडी तृषा (40) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के मुकाबले में रविवार को बांग्लादेश को आठ विकेट से रौंद कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

भारतीय टीम मंगलवार को अपने अंतिम सुपर सिक्स क्रिकेट मैच में स्कॉटलैंड से खेलेगा। भारतीय महिला टीम की कप्तान निकी प्रसाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और शानदार गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश को 20 ओवर में सिर्फ 64 रनों पर ही समेट दिया। बाद में 65 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत ने महज 7.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर आठ विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की।

बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही और पहले ओवर में ही सलामी बल्लेबाज मोसम्मत ईवा (2) का विकेट गंवाया। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों के सामने बांग्लादेश ने घुटने टेक दिए और लगातार विकेट खोए। बांग्लादेश के किसी भी बल्लेबाज ने बड़ा स्कोर नहीं बनाया। कप्तान सुमैया अख्तर ने सबसे ज्यादा एक चौके के साथ 29 गेंदों में 21 रन बनाकर नाबाद रहीं। बांग्लादेश ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर भारत को 65 रनों का लक्ष्य दिया।

वैष्णवी शर्मा का इस मैच भी शानदार प्रदर्शन जारी रहा और उन्होंने तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा शबनम शकील, जोशिता वीजे और गोंगाडी तृषा ने एक-एक विकेट लिया। गोंगाडी तृषा ने दमदार बल्लेबाजी की और 31 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली, जिसमें आठ चौके जड़े।

Next Post

श्रीजेश पद्म भूषण से होंगे सम्मानित,अश्विन समेत चार को मिलेगा पद्मश्री

Sun Jan 26 , 2025
नई दिल्ली 26 जनवरी (वार्ता) भारतीय हॉकी टीम के पूर्व गोलकीपर पीआर श्रीजेश और क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन समेत पांच खिलाड़ियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। पीआर श्रीजेश को पद्म भूषण मिलेगा जबकि रविचंद्रन अश्विन, फुटबॉलर आईएम विजयन और भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता तीरंदाज हरविंदर सिंह […]

You May Like