भाजपा का संविधान गौरव अभियान आज, सीएम डॉ.यादव आएंगे

*अटल सभागार में होगा आयोजन*

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी महानगर ग्वालियर द्वारा संविधान गौरव अभियान का आयोजन 25 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे अटल सभागार, जीवाजी यूनिवर्सिटी में आयोजित होगा। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे। यह‌ जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने पत्रकार वार्ता में दी।

पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, जिला महामंत्रीगण राजू पलैया, विनोद शर्मा, विनय जैन, संतोष गोडयाले, प्रतीक तिवारी, नीलिमा शिंदे, दारा सिंह सेंगर मौजूद थे।

राजौरिया ने कहा कि अंबेडकर का कांग्रेस ने हमेशा अपमान किया। उनके जन्म से लेकर परिनिर्वाण तक कांग्रेस ने कभी उनको महत्व नहीं दिया। बाबा साहब के नाम पर वोट लेकर राजनीति करने वाली कांग्रेस ने बाबा साहब को भारत रत्न से भी सम्मानित नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सदैव बाबा साहब के योगदान को दबाकर रखा और उनको कभी भी उचित सम्मान नहीं दिया जबकि भाजपा ने हमेशा उनके काम और उनके योगदान को सम्मान दिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजौरिया ने कहा कि कांग्रेस ने षड्यंत्र रचा कि बाबा साहब संसद में न पहुंचे इसके लिये 1954 के भंडारा महाराष्ट्र उपचुनाव में कांग्रेस ने फिर से काजरोलकर को फिर से मैदान में उतारा। डॉ अंबेडकर को हराने के लिए नेहरू ने व्यक्तिगत रूप से प्रचार किया, जो उनके प्रति नेहरू की शत्रुता को उजागर करता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बार-बार आर्टिकल 356 का उपयोग विपक्ष शासित सरकारों को 88 बार बर्खास्त कर केन्द्रीय शासन लागू किया। राजौरिया ने कहा कि भाजपा ने डॉ. अंबेडकर के देशहित में किए गए योगदानों का यशोगान किया है।

Next Post

अमेरिकी न्यायाधीश ने ट्रंप के जन्मजात नागरिकता खत्म करने के आदेश पर लगायी रोक

Fri Jan 24 , 2025
वाशिंगटन, 24 जनवरी (वार्ता) अमेरिका के एक संघीय न्यायाधीश ने गुरुवार को कहा कि जन्मजात नागरिकता समाप्त करने वाला राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का कार्यकारी आदेश, जो स्पष्ट रूप से असंवैधानिक था और इसे रोकने के लिए एक अस्थायी निरोधक आदेश जारी किया गया है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, सिएटल […]

You May Like