सूरमा हॉकी क्लब ने श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स को 4-2 से हराया

रांची, (वार्ता) सूरमा हॉकी क्लब ने गुरुवार को महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग आखिरी पूल चरण में श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स को 4-2 से हरा टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है।

सूरमा हॉकी क्लब रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में ओडिशा वारियर्स से भिड़ेगा।

आज रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में सूरमा हॉकी क्लब के लिए चार्लोट एंगलबर्ट ने (पहले, 17वें और 47वें) मिनट में गोलकर शानदार हैट्रिक बनाते हुए खेल पर अपना दबदबा बनाये रखा। हिना बानो ने (नौवें) मिनट में सूरमा के लिए गोल दागा।

श्रीची राढ़ बंगाल टाइगर्स के लिए कप्तान वंदना कटारिया ने (48वें) मिनट और शिल्पी डबास ने आखिरी क्वार्टर के (58वें ) मिनट में गोल किया।

 

Next Post

शनाया कपूर ने पेरिस में अमीरी ऑटम-विंटर फैशन शो में शिरकत की

Sat Jan 25 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने पेरिस में अमीरी ऑटम-विंटर फैशन शो में शिरकत की। शनाया कपूर, विक्रांत मैसी के साथ रोमांटिक ड्रामा ‘आंखों की गुस्ताखियां’ के साथ बॉलीवुड में अपनी बहुप्रतीक्षित शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म की रिलीज से पहले […]

You May Like