जल निकासी की व्यवस्था नही होने से सड़क पर बहता है गंदा पानी

निरीक्षण के बाद जिम्मेदार बने मूकदर्शक, धूल और दुरगंध से रहवासी हो रहे परेशान

नवभारत न्यूज

सिंगरौली 21 अप्रैल। नगर पालिका निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 42 बिलौंजी तेलियान के लोग नगर निगम की अजीबोगरीब कार्य प्रणाली से परेशान है। क्षेत्रीय नागरिकों ने बताया कि आचार्य संहिता में नाली निर्माण का कार्य हुआ। निगम द्वारा पक्की नालियां तो बनाई गई लेकिन पानी निकासी की ठोस व्यवस्था नही की गई है। नालियों के टूटने से पानी का जमाव गया है। इससे पानी निकल नही रहा है और सड़क पर ही जमा हो रहा है।

गौरतलब है कि बिलौंजी तेलियान स्थिति डिग्री कॉलेज चौराहे की सड़क किनारे बनी नालियों में निकासी व्यवस्था नही होने से गंदा पानी जमा रहता है। पानी की निकासी नही होने से कॉलेज के छात्र-छात्राओं, दुकानदारों, किराएदारों सहित राहगीरों को लगातार परेशानी हो रही है। इस बारे में स्थानीय लोगों की तरफ से कई बार शिकायत भी की गई है। लेकिन कोई कार्रवाई नही हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सड़क पर कई जगह सड़क के साथ बने निकासी नालियों की सफाई नही की गई है। जिससे यहां बारिश के समय भी जल भराव हो जाता है। जहां कई दिनों तक लोगों को परेशान करता है। नालियों की सफाई नही होने से मच्छर पनप रहे हैं। हालांकि गर्मी के चलते सड़क पर पानी आते ही सुख जा रहा है। नही तो बरसात के दिनों में 24 घंटे सड़क पर पानी बहता रहता है। निकासी की व्यवस्था नही होने से सड़क किनारे ही गंदा पानी जमा रहता है।

निरीक्षण के बावजूद जिम्मेदार बने मूकदर्शक

स्थानीय लोगों की माने तो कुछ दिनों पहले नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने यहां आकर खुद ही सारी समस्याएँ देखी थी। वही पक्की नालियों को बड़े नाले से जोडऩे का आश्वासन देने के बावजूद आज तक ऐसा नही हुआ और समस्या जस की तस बनी हुई हंै। अधिकारी और नेता अपनी जिम्मेदारियों को भूल गए हैं और मूक दर्शक बन गए हैं।

Next Post

हनुमान जन्मोत्सव प्रकटोत्सव चैत्र शुक्ल पक्ष पूर्णिमा 23 को मनाया जाएगा

Sun Apr 21 , 2024
बल, बुद्धि, विद्या के दाता हनुमान जी की कृपा से व्यक्ति को सभी तरह की समस्याओं से मिल जाता है छुटकारा, आराधना से होती है सारी मनोकामना पूर्ण नवभारत न्यूज सिंगरौली 21 अप्रैल। ज्योतिषविद् पंडित डॉ. एनपी मिश्र महाप्रबंधक शिवधाम मंदिर बैढऩ के अनुसार हनुमान जी कलयुग में जागृत देव […]

You May Like